पटना, अगस्त 28 -- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। राज्य के नियोजित स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में 21 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को आदेश जारी कर दिए गए। इससे पहले राज्य सरकार आशा कार्यकर्ता, ममता वर्कर्स, फिजिकल टीचर, एमडीएम रसोइया समेत अन्य कर्मियों के मानदेय मे बढ़ोतरी कर चुकी है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकृत पदों पर नियोजित कर्मियों के मानदेय में 11000 रुपये से लेकर 21000 रुपये तक की वृद्धि की है। प्रयोगशाला प्रावैधिक यानी लैब टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्निीशियन का मानदेय 37 हजार से बढ़ाकर 48 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह वरीय रेडियो ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.