दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में सुशासन नहीं, पलायन की सरकार है। यहां से हर साल दो करोड़ से अधिक लोग पलायन करते हैं। कहा जा रहा है कि बिहार में सब कुछ ठीक है। लेकिन अगर यहां सब कुछ ठीक है तो फिर यहां से लोग पलायन क्यों कर रहे हैं। श्री कुमार सोमवार को कादिराबाद में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। वे कांग्रेस की ओर से शुरू की गयी 'पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा के तहत दरभंगा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बिहार से फोर्सफुल पलायन हो रहा है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उन लोगों के बच्चों को बीसीसीआई में नौकरी मिल जाती है और हमारे बच्चे नौकरी के लिए पलायन कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार बुनियादी समस्याओं से लोगों का ध्यान भटका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.