नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- बिहार के अररिया जिले में सुबह-सुबह मर्डर हुआ है। यहां 24 वर्षीय एक रेलवे कैंटीन कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज कुमार गुप्ता अररिया आरएस वार्ड संख्या 4 निवासी कैलाश गुप्ता का बेटा था। जानकारी के अनुसार नीरज अपने तीन साथियों के साथ जोगबनी हाजी मोहल्ला स्थित एक घर में किरायेदार के रूप में रहता था। रविवार की अहले सुबह करीब दो बजे एक अपराधी ने नीरज को गोली मार दी और फरार हो गया। घटना के बाद नीरज को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नीरज रेलवे कैंटीन में वसूली का काम करता था और अक्सर जोगबनी आता-जाता था। सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, जोगबनी दारोगा रवि कुमार,अररिया नप के उपमुख्य पार्षद गौतम साह, भाजपा नेता शम्भू साह सहित सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.