रोहतास, जून 25 -- बिहार को रोहतास जिले में सुबह-सबह मर्डर हो गया। जिले के सासाराम में नटवार थाना क्षेत्र के सरावं गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। गोली लगने से महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी गोली मारकर जख्मी कर लिया है। घटना बुधवार की अहले सुबह की बताई जा रही है। मृतक महिला का नाम पूनम देवी बताया जा रहा है। मृतका सरावं की रहने वाली है। पति का नाम सुगंध कुमार सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। महिला के पति ने आखिर यह कदम क्यों उठाया? अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- मौत से एक दिन पहले ही तैयार हो गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिहार में गजब हो गया यह भी पढ़ें- इस हफ्ते बिहार में भारी बारिश, दो जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.