पटना, सितम्बर 12 -- राजद नेता सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सुनियोजित तरीके से हत्या और अपराध की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी बेलगाम है। सरकार और प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम है। शुक्रवार को वे मीडिया से बात कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव है, इसलिए ये लोग लगातार आएंगे और जुमलेबाजी करेंगे। चुनाव बाद ये लोग बिहार को भूल जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को राघोपुर की इतनी ही चिंता है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहें कि वे यहां आकर चुनाव लड़ लें। उन्हें किसने रोका है। उपमुख्यमंत्री बयान पूरी तरह सतही है। तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार भी बढ़ा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.