हिन्दुस्तान संवाददाता, दिसम्बर 22 -- दिल्ली-हावड़ा मेन रेल लाइन पर आरा के नजदीक चालीसवां पुल और जमीरा हॉल्ट के बीच शनिवार की रात बदमाशों की ओर से सीमांचल एक्सप्रेस पर रोड़ेबाजी और फायरिंग की गयी। कम से कम तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। रोड़ेबाजी में ट्रेन की एक जनरल बोगी के शीशे टूट गये। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। देर रात करीब सवा एक से दो बजे के बीच पथराव और फायरिंग के कारण ट्रेन करीब 25 मिनट तक खड़ी रही। घटना को लेकर यात्रियों में अफरातफरी और दहशत मची रही। ट्रेन में सवार एस्कॉर्ट पार्टी और कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के साथ स्थानीय मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की गयी। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखे भी बरामद किए हैं। इधर, देर रात रेल लाइन के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग से आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.