आरा, सितम्बर 29 -- बिहार में हैरान करने वाला हादसा हुआ है। यहां साइकिल चलाते वक्त साइकिल से गिरने पर एक लड़के का पेट फट गया। भोजपुर जिले के आरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसौला गांव में रविवार की दोपहर सड़क हादसे में साइकिल सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल के हैंडल में लगे ब्रेक की लिवर से उसका पेट फट गया और आंत बाहर आ गयी। उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी भुसौला गांव निवासी विनय राय का 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है। परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर वह साइकिल से बाजार की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गांव में ही असंतुलित होकर साइकिल से गिर पड़ा। उसमें साइकिल के हैंडल में लगे लोहे का ब्रेक उसके पेट में घुस गया। इससे उसका पेट फट गया और आंत बाहर आ गई। उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.