बेतिया, जनवरी 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार, 16 जनवरी को पश्चिम चंपारण के बेतिया से 'समृद्धि यात्रा' की शुरुआत की। इस मौके पर बड़े रमना मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक अहम और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर अब निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही एक नई और सख्त नीति लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी डॉक्टरों का पूरा समय और समर्पण सरकारी अस्पतालों और मरीजों के इलाज में लगना चाहिए। निजी प्रैक्टिस पर रोक लगने से अस्पतालों में डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित होगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.