भागलपुर, मार्च 2 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार में सबसे कम सरीसृप समूह की प्रजाति भागलपुर की गंगा में मौजूद है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने राज्य के तमाम वन्यजीव अभयारण्य का सर्वे कराया था। इससे अभयारण्य में पाई जाने वाली प्रजातियां और संख्या का पता चला है। सर्वे में सभी 13 वन्यजीव अभयारण्य को शामिल किया गया था। यह रिपोर्ट विधानमंडल में पेश 2024-25 की आर्थिक सर्वे में प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट तैयार होने से पहले भागलपुर स्थित विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य का सर्वे भी किया गया। सर्वेक्षण में सुल्तानगंज से कहलगांव तक 60 किमी लंबे अभयारण्य में पांच तरह की स्तनपायी, 74 तरह की पक्षिजात, पांच तरह के सरीसृप, आठ तरह के उभयचर, 20 तरह की मछलियां और 31 तरह के वनस्पति के होने की जानकारी मिली है। विक्रमशिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.