निज प्रतिनिधि, अगस्त 10 -- बिहार में एक सांड ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया है। सांड के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो गई है। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ में स्थानीय बाजार में शहीद-द्वार के पास एन एच-80 पर करीब आठ बजे एक सांड के हमले में 65 वर्षीया एक वृद्धा की मौत हो गई तथा बाइक सवार तीन लोग भी घायल हो गए। दो वाइक सवार भागने में सफल हो गए। मृतक वृद्धा की पहचान इस थाना क्षेत्र के टोरलपुर पंचायत के निस्ता गांव निवासी बच्ची देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय नंदलाल राम की पत्नी थीं। थानाध्यक्ष भगवान राम के साथ एस आई अमित कुमार एवं अमित कुमार ने पुलिस बलों के साथ सीएचसी जाकर घटना की तहकीकात की एवं शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्धा किसी काम से बाजार आई थीं। वह अकेली आई थीं। उसी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.