सासाराम, अप्रैल 9 -- बिहार में पुलिस पर हमले नहीं थम रहे हैं। राज्य में शहर-शहर खाकी पर कहर बरप रहा है। मुजफ्फरपुर के बाद अब सासाराम जिले में भी पुलिस पर पत्थरबाजी की गई है। दोनों जिलों में हुई इस पत्थरबाजी में अब तक तीन पुलिसवाले जख्मी हुए हैं। सासाराम जिले में इस पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। जानकारी मिल रही है कि एक महिला भी यहां जख्मी हुई हैं। सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में एक वांरटी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने यह पत्थरबाजी की है। पत्थरबाजी में घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस पुलिस ने 20 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। सासाराम मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस पर पत्थरबाजी की यह घटना मंगलवार की देर रात की बताई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.