अनिर्बन गुहा रॉय, जनवरी 30 -- बिहार में किसान, मजदूर और घरेलू महिलाएं सबसे ज्यादा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। इसके अनुसार, एक मतदाता किस पार्टी या प्रत्याशी को पसंद करता है, इसमें परिवार के लोगों की राय सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके बाद जाति सबसे बड़ी कारक होती है। सर्वे में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है, जिसके अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकतर लोग इसलिए वोट नहीं डाल पाए क्योंकि उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं था। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह सर्वे लोकसभा चुनाव 2024 के तुरंत बाद सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। इसकी रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है। इस सर्वे में कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। लोकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.