शामली, फरवरी 23 -- पिछले चार महीनों से बिहार में कार्य कर रहे वेल्डिंग मिस्त्री की अचानक मौत हो गई। देर रात्रि ठेकेदार मिस्त्री के शव को लेकर गांव पहुंचा और बीमारी के चलते मौत होने की बात कहकर फरार हो गए। शनिवार सवेरे ग्रामीणों और परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया और मुआवजे की मांग की। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी 37 वर्षीय अमरपाल उर्फ कल्लू पुत्र नयन सिंह गत चार माह पूर्व ठेकेदार जोगिन्द्र के साथ बिहार के जिला बरौली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में वेल्डिंग का काम करने के लिए गया था। मृतक अमरपाल की पत्नी सुरेश देवी ने बताया कि गुरूवार को उसके पति की फोन पर बात हुई थी वह बिल्कुल ठीक थे, लेकिन शुक्रवार को अचानक ठेकेदार का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है और अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.