पटना, जुलाई 14 -- बीते साल फरवरी 2024 में नीतीश सरकार के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त की साजिश मामले में आर्थिक अपराध इकाई की जांच जारी है। इकाई ने इस मामले में पूर्व विधायक और आरजेडी नेत्री बीमा भारती समेत चार लोगों को नोटिस देते हुए पूछताछ के लिए 21 जुलाई को कार्यालय बुलाया है। जिसमें संजय पटेल, प्रमोद कुमार और सनी कुमार भी शामिल हैं। इन लोगों को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधानसभा पहुंचने से रोकने की कोशिश हुई थी। इस मामले में ईओयू ने सोनपुर के राजद नेता ई सुनील से पूछताछ की है। उनको भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है। इस मामले में जदयू विधायक सुधांशु कुमार की शिकायत पर 11 फरवरी 2024 को कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। संवेदनशीलता को देखते हुए बाद में मामले को ईओयू को ट्रांसफर कर दिया गया था। दर्ज एफआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.