छपरा, दिसम्बर 6 -- छपरा, एक संवाददाता। सूबे के स्वास्थ्य सह कानून मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि सरकार का गठन होते ही हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। युवक- युवतियों का भविष्य संवारने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में हजारों युवक- युवती जल्द ही बहाल किए जाएंगे। ऐसी सरकार की ओर से कृषि, शिक्षा, पंचायती राज विभाग समेत कई अन्य विभागों में भी बिहार के युवक युवतियों को इसका लाभ मिलेगा। एनडीए सरकार रोजगार का अवसर पैदा करने के लिए कृत संकल्पित है। इस क्रम में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी के तौर पर पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं अतिथि शिक्षकों ने भी मंत्री को ज्ञापन सौंप कर नियमितीकरण का मांग किया। हालांकि मंत्री ने अतिथि शिक्षकों के मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए भरोसा दिलाया। और कहा कि सरकार की म...