पटना, मार्च 1 -- बिहार में वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। बीते दो माह में वाहनों की बिक्री का ग्राफ काफी नीचे आ गया है। बीते साल की तुलना में दोनों ही माह में लगातार गिरावट आई है। केन्द्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार इस साल जनवरी और फरवरी दोनों ही महीनों में पिछले साल की अपेक्षा कम वाहन बिके। यही नहीं यह गिरावट दो महीने में ही 17 हजार से अधिक की है। फरवरी माह में अधिक गिरावट दर्ज की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार बिहार में इस साल जनवरी में 92526 वाहन बिके, जबकि पिछले साल 93610 वाहन बिके थे। इसी तरह इस साल फरवरी में 88091 वाहन बिके। जबकि, बीते साल 104232 वाहन बिके थे। इस प्रकार जनवरी में 1084 वाहन कम बिके जबकि फरवरी में 16141 वाहनों की बिक्री कम हुई। दो माह में 17225 वाहन कम बिके। इसके पहले बीते वर्षों में कोरोना का सीधा असर वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.