हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 13 -- राज्य में मौसम ने रविवार को कहर बरपाया। अलग-अलग जिलों में वज्रपात की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सबसे ज्यादा मौतें बांका जिले में हुईं, जहां चार लोगों की जान गई। बांका जिले में वज्रपात की चार घटनाएं हुईं। अमरपुर के बाजा गांव में धान का बिचड़ा डालने गए अनिल यादव (50) ठनका की चपेट में आ गए। वहीं फुल्लीडुमर में एक महिला, बांका थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची और बेलहर के चैती गांव में पशुपालक विजय यादव (52) की मौके पर ही मौत हो गई। बेलहर के ही विष्णुनगर में खेत में काम कर रहे सिकंदर पंडित (48) झुलस गए। इसके अलावा कांवरिया पथ पर ठनका गिरने से सीवान जिले के 12 वर्षीय कांवरिया बंटी कुमार घायल हो गया। गया जी जिले के बाराचट्टी में बाइक सवार दो युवक विकेश कुमार और अंकित कुमार की ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.