हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 21 -- पाटलिपुत्र (पटना) और गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का सिलसिला थम नहीं रहा। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक बार फिर इस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई। बीते 5 दिनों में इस वंदे भारत पर पत्थर फेंके जाने की यह तीसरी घटना है। इससे रेलवे अधिकारियों की परेशानी बढ़ी हुई है। महज संयोग है कि इस बार अप ट्रेन पत्थरबाजी का शिकार हुआ है। इसके पूर्व पाटलिपुत्र जाने वाली डाउन वंदे भारत पर पत्थरबाजी होती रही है। ताजा मामला रविवार रात में चनपटिया स्टेशन के अप होम सिग्नल के पास का है। इस घटना में वंदे भारत ट्रेन की खिड़की एवं गेट के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे सुरक्षा बल ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 26501 वंदे भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.