हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 30 -- बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की बिजली गुल होगी। बिहार में ऐसे लाखों उपभोक्ता हैं जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक एक भी पैसे का भुगतान नहीं किया है। खासकर नि:शुल्क बिजली के कारण पहले का बकाया लोग जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली कंपनी ने बकाया वसूली के लिए विशेष रणनीति बनाई है। कंपनी ने चार महीने के लिए हर प्रशाखा में तीन-तीन लोगों की सेवा लेने का निर्णय लिया है। इसके तहत ढाई हजार लोगों की सेवा ली जाएगी। कंपनी ने अभियंताओं को कहा है कि एक दिसम्बर से 31 मार्च 2026 तक चार महीने के लिए इनकी सेवा लें। बदले में इन्हें हर महीने 15 हजार मानदेय दिया जाएगा। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक (राजस्व) अरविन्द कुमार ने सभी अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं को पत्र...