निज संवाददाता, मार्च 10 -- बिहार में रंगदारी नहीं देने पर कुछ नाबालिगों ने मिलकर एक नाबालिग की हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली वारदात पूर्वी चंपारण की है। जिले के मधुबन ब्लॉक गेट के पास चार किशोरों ने एक किशोर छात्र सोनू कुमार उर्फ गोलू कुमार (13) की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृत किशोर टीकम ग्राम के जगदीश ठाकुर का पुत्र था। घटना शनिवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि सोनू के पेट व छाती पर पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर हालत में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विरोध में ग्रामीणों ने डाकबंगला चौक पर आगजनी कर जाम कर दिया। घरवालों ने बताया कि सोनू शिवहर के श्यामपुर भटहां थाने के नयागांव ग्राम के दोस्त पप्पू कुमार को साइकिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.