निज प्रतिनिधि, मार्च 26 -- बिहार में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12423 राजधानी एक्सप्रेस पर भागलपुज जिले में नवगछिया और सेमापुर रेलवे स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे दो बोगी की कांच टूट गई है। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। अचानक ट्रेन पर पथराव होने से यात्री भी दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया आरपीएफ ने जांच शुरू की। नवगछिया आरपीएफ के उप निरीक्षक जयशंकर प्रसाद यादव, सुधाकर यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने शाम 5.26 बजे ट्रेन के नवगछिया पहुंचने पर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- आंख फोड़ दी, गुप्तांग पर भी जख्म; बिहार में नग्न हालत में लाश मिलने से हड़कंप यह भी पढ़ें- बिहार में घर में घुसकर महिला से रेप, पीड़िता ने तेजाब फेंक आरोपी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.