नई दिल्ली, फरवरी 22 -- बिहार के नवादा में तिलक समारोह में जा रहे तीन लोगों को रफ्तार निगल गई। हादसे में चाचा-भतीजा समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघर गांव के समीप हुआ। गया निवासी सभी युवक तिलक चढ़ाने नवादा रहे थे। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों परिवारों के लोग अस्पताल पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...