नीरज, जनवरी 11 -- बगहा जिले के नौरंगिया के पास गंडक नदी पर 761 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कराया जाएगा। पुल के निर्माण से उत्तर प्रदेश का खड्डा क्षेत्र सीधे बिहार के बगहा पुलिस जिले से जुड़ जाएगा, जिससे आवागमन की सुविधा काफी बेहतर हो जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि यूपी सरकार ने खड्डा से नौरंगिया को जोड़ने के लिए गंडक नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुल के निर्माण से बगहा के नौरंगिया क्षेत्र के पास स्थित उत्तर प्रदेश के पांच गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी इन गांवों की निगरानी और विकास कार्यों के संचालन में सु...