निज संवाददाता, सितम्बर 7 -- बिहार में मोबाइल चलाने के लिए डांटने पर 16 साल के एक लड़के ने भयानक कदम उठा लिया। बेगूसराय जिले में हसनपुर बागर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर शनिवार की रात खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान शम्भू सहनी के 16 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गयी है। उसकी मां विचित्रा देवी ने घटना के संबंध में बताया कि तीन दिन पूर्व मोबाइल चलाने को लेकर उसे डा़ंटा गया था। गुस्से में आकर उसने अपना मोबाइल व बरामदे पर चल रहे स्टेण्ड फेन को भी तोड़ दिया था। उस दिन से उसने घर में खाना पीना भी छोड़ दिया था। शुक्रवार को किसी तरह उसे मना कर खाना खिलाया गया। उसकी दादी विमल देवी ने बताया कि वह उसके साथ बरामदे पर सोया था। शनिवार की सुबह नींद खुलने के बाद नित्य क्रिया से निवृत्त होने के लिए गई। लौट कर आने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.