पटना, जून 12 -- Bihar Monsoon: बिहार में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। बिहारवासियों के लिए मॉनसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में मॉनसून के प्रवेश की संभावित तारीख बताई है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून इस साल अपने निर्धारित समय के अनुसार यानी 15 जून तक बिहार में प्रवेश कर जाएगा। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बिहार की सीमा से सटे सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में 29 मई से अटका पड़ा है। अब इसके आगे बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। मॉनसून के आने से पहले दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मॉनसून की एंट्री से पहले कमोबेश यही हालात रहने वाले हैं। बिहार में मॉनसून के आने की निर्धारित तारीख 13 से 15 जून के बीच होती है। इस सीजन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में निर्धारित तारीख से 8 दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.