हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 14 -- Bihar Monsoon 2025: मॉनसून की राह देख रहे बिहार के लोगों को फिलहाल और इंतजार करना पड़ेगा। बिहार में मॉनसून का आगमन अब तय समय से नहीं होगा। 16 जून तक राज्य में मॉनसून आने के लिए अनुकूल स्थिति नहीं बन रही है, जबकि प्रदेश में इसके करने की संभावित तिथि 13 से 15 जून के बीच थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब 16 जून के बाद ही मॉनसून आएगा, जो कि निर्धारित समय से देरी से बिहार में प्रवेश करेगा। बिहार में प्रदेश में बारिश और ठनका की गतिविधि बढ़ने के साथ ही पुरवा की रफ्तार में वृद्धि होने के बाद ही मानसून प्रवेश के लिए अनुकूल स्थिति बन सकती है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 29 मई से ही बिहार के सीमा क्षेत्र से सटे सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में अटका हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.