हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 11 -- Monsoon In Bihar: इस बार मानसून समय से चार दिन पूर्व दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने के आसार हैं। आमतौर पर मानसून एक जून को केरल के रास्ते देश में प्रवेश करता है। केरल में पहले मानसून आने से उम्मीद जताई जा है कि बिहार में भी यह समय से पहले प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून प्रवेश करने की संभावित तिथि 13 से 15 जून है। पिछले वर्ष बिहार में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून था। सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। वहीं 2023 में मानसून समय से एक दिन पहले 12 जून को प्रवेश कर गया था। इसके बाद भी सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। वहीं 2020 से 2022 के बीच बिहार में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था। बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.