पटना, मई 8 -- बिहार में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में चार वर्षों में 118 से घटकर 100 पर आ गयी है। अर्थात अब प्रति लाख महिलाओं के प्रसव के दौरान 100 की मृत्यु होती है। देशभर में इसमें सबसे अधिक सुधार होने वाला असम के बाद बिहार दूसरा राज्य है। मातृ मृत्यु दर राष्ट्रीय स्तर पर दर 93 है। मालूम हो कि वर्ष 2005 में बिहार में यह दर 374 थी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को विभाग के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशस्तर पर नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) की गुरुवार को ही रिपोर्ट जारी हुई है। वहीं, उन्होंने बताया कि बिहार की शिशु मत्यु दर राष्ट्रीय औसत के बराबर 27 पर आ गयी है। प्रति 10 हजार शिशु पर यह दर आंकी जाती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण मानक होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.