निज संवाददाता, जुलाई 30 -- बिहार में रिश्वत में डिजाइनर सूट मांगनेवाली महिला दारोगा आभा कुमारी को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा है मोतिहारी जिले के पिपरा थाने में तैनात आरोपित दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी। महिला दारोगा केस में बेल देने के लिए रिश्वत में रुपये के अलावा सूट मांग रही थी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। एसपी ने बताया कि बताया कि परिवादी ने ह्वाट्सएप पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। इसकी जांच कराई गई। आरोप सत्य पाया गया। इसके आधार पर दारोगा को निलंबित किया गया है। बताया गया कि पिपरा थाने की महिला दारोगा आभा कुमारी केस में बेल देने से संबंधित डीलिंग फ़ोन पर कर रही थी। यह भी पढ़ें- पटना जंक्शन पर महिला दारोगा से गाली-गलौज, ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.