पूर्णिया, जनवरी 13 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए राज्य के वर्तमान हालत को "महाजंगल राज" की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि आज बिहार में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार हो रही जघन्य घटनाएं सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। सांसद ने कहा कि पूर्णिया में एक डांसर के साथ छह युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया। मधेपुरा में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई, जिसके छह बच्चे अब लावारिस हो गए हैं। वहीं खगड़िया में पांच साल की बच्ची और पटना-जहानाबाद में 14 वर्षीय लड़की के साथ रेप कर हत्या कर दी गई। उन्होंने सवाल किया कि जब हॉस्टल में बच्ची, घर में विधवा और कलाकार तक सुरक्षित नहीं हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.