कार्यालय संवाददाता, मार्च 17 -- बिहार में मटन को लेकर हुए विवाद में भाई ने ही अपने भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। गया जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के दुबहल गांव में मटन देने में देरी होने के विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई का गला रेतकर मार डाला। घटना शुक्रवार की सुबह की है। होली को लेकर गांव के पास ही मटन दुकान पर खरीदारों की काफी भीड़ थी। इसी बीच दुबहल गांव के शिव शंकर सिंह नाम का व्यक्ति दुकान पर आया और उसने मटन बेचने वाले से जल्दी मटन देने को लेकर दबाब बनाने लगा। दुकानदार ने शिव शंकर सिंह को थोड़ी देर रुकने को कहा। इसपर वह गुस्सा करने लगा। विवाद बढ़ते देख दुकान के पास इंतजार कर रहे अन्य लोग भागने लगे। इस स्थिति के बीच शिव शंकर सिंह का छोटा भाई उमाशंकर सिंह बीच बचाव करने के लिए आया। उसने अपने बड़े भाई को समझाने का प्रयास किया। बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.