संवाद सूत्र, फरवरी 11 -- बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह को सोमवार की देर रात 11 बजे अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। इसके बाद वह भागलपुर जिले के बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचीं। मंत्री उस समय एनएच 31 के रास्ते पूर्णिया से पटना की ओर अपने वाहन से यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर वे बिहपुर सीएचसी पहुंचीं। मंत्री ने मौजूद वहां एएनएम हेमा कुमारी से अपना ब्लड प्रेशर जांचने को कहा। जांच के दौरान मंत्री का रक्तचाप 190/150 पाया गया, जो अत्यधिक चिंताजनक स्थिति मानी जाती है। इसके बाद मंत्री कुछ देर तक सीएचसी परिसर में ही रुकी रहीं। इस बीच सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सैफूल्ला ने मंत्री का दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें उनका ब्लड प्रेशर 150/80 बताया गया। ब्लड प्रेशर की दोनों रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.