मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को आमगोला स्थित एक विवाह भवन में जिलाध्यक्ष संजय कुमार मयंक की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और दिल्ली मॉडल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बिहार में अरविंद केजरीवाल की जनसंपर्क यात्रा शुरू हो रही है। प्रथम चरण में यात्रा दो अप्रैल से बेगूसराय से प्रारंभ होकर चार अप्रैल को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम में समाप्त होगी। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा, डॉ. रंजन भारती, रवि कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, महेश कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार, वेद प्रकाश व पवन शर्मा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.