हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 15 -- राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। बिहार में हर रोज औसतन 40 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। हालांकि, पिछले महीने तक औसतन 30 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल रहे थे। जिस हिसाब से गर्मी बढ़ रही है, बिजली कंपनी को आशंका है कि ट्रांसफॉर्मर जलने की संख्या हर रोज 50 तक भी पहुंच सकती है। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद स्थानीय इंजीनियर उसे बदलने में मनमर्जी कर रहे हैं। इस कारण लोगों को घंटों बिना बिजली के ही रहना पड़ रहा है। कंपनी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के अलावा राज्य के अन्य शहरों के साथ ही अर्धशहरी व ग्रामीण इलाकों में भी ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जनवरी में हर रोज औसतन छह-आठ ट्रांसफॉर्मर जल रहे थे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर लगवाने पर सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.