भागलपुर, मार्च 30 -- तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में बैंक ब्याज से जुड़ी धांधली मामले की जांच को लेकर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सदस्यों के सामने बैंक अधिकारी 36 विभागों का बैंक स्टेटमेंट लेकर पहुंचे थे। विवि सूत्रों के मुताबिक जांच कमेटी के समक्ष बैंक प्रशासन ने ब्याज को लेकर हुई गड़बड़ी स्वीकार की। इसके साथ ही लिखित माफीनामा देते हुए विवि को 12.36 लाख ब्याज की राशि लौटा दी गई है। लेकिन विश्वविद्यलय के सदस्यों ने कहा है कि दो साल में ब्याज का पैनल इंटरेस्ट बैंक को देना होगा। इस मामले में कमेटी जल्द ही कुलपति प्रो. जवाहर लाल को अनुशंसा के साथ रिपोर्ट सौंपेगी।वहीं भैरवा तालाब मामले को लेकर जांच कमेटी के सदस्य स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। कमेटी सदस्यों में संयोजक के रूप में सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.