खगडि़या, मार्च 20 -- चौथम। एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल परिषद की बैठक बुधवार को दिलीप प्रसाद की अध्यक्षता में मालपा में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मिलकर बिहार में बदलो सरकार, बचाओ बिहार का नारा दिया है। केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार के नीतीश कुमार की सरकार में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार के अभाव में नौजवान बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं। महंगाई के चलते तमाम तबके के लोग परेशान हैं। किसानों के फसल का लाभकारी कीमत देने में दोनों सरकार विफल रही है। वर्षों से सड़क एवं बांध रेलवे लाइन के किनारे बसे कटाव पीड़ित परिवार झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन आज तक पुनर्वासित नहीं किया जा रहा है। एक तरफ सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.