पटना, मार्च 21 -- बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 29-30 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद बिहार भाजपा की ओर से 30 मार्च को गोपालगंज में पहली राजनीतिक रैली का आयोजन किया गया है। इसमें गोपालगंज सहित पांच जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरे में गृह मंत्री पटना में एनडीए नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के घटक दलों के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शुक्रवार को यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने गोपालगंज सहित पांच जिले के सांसदों के साथ दिल्ली में बैठक भी की। यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव का गेम पलट सकते हैं 2 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.