हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 12 -- नीतीश सरकार के सात निश्चय-3 के तहत बिहार में ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण होगा। यह दो लेन (5.5 मीटर) की जाएंगी। इसके लिए एप के माध्यम से सर्वे इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके तहत प्रखंड, अनुमंडल व जिला मुख्यालय से राज्य उच्च पथ व राष्ट्रीय उच्च पथों को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण सड़कों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। सूचना भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत कुल 909 पुल बनाए जाने हैं। इसके लिए 4744 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसमें से 670 पुलों का कार्य प्रगति पर है। शेष 239 की निविदा प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है। जर्जर पुलों की जगह नए पुलों के निर्माण और टोलों और बसावटों को संपर्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.