निज प्रतिनिधि, फरवरी 11 -- बिहार के मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार सुबह राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट में बाइक लूट का विरोध करने पर युवक जयराम मंडल उर्फ जय सिंह (33 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया और मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर पथराव किया। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। हंगामे के कारण करीब चार घंटे तक मधुबनी, राजनगर, पंडौल और झंझारपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। लोगों ने बताया कि मृतक जयराम मंडल मधुबनी पोस्ट ऑफिस के पास एक निजी कंप्यूटर दुकान में काम करता था। सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। घर से दो किमी दूर राघोपुर-सर्वाडीह मार्ग पर सुनसान जगह अपराधियों ने उसे घेर लिया। अपराधियों ने बाइक...