एक संवाददाता, जनवरी 28 -- बिहार में क्रिकेट खेलते वक्त अचानक एक भाजपा नेता की मौत हो गई। पूर्णिया के जलालगढ़ में इस घटना के बाद मातम पसर गया। यहां स्टेशन चौक निवासी 45 वर्षीय राजू शर्मा की 26 जनवरी को क्रिकेट खेलने के दौरान अचानक मौत हो गई। बताया जाता है कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी जलालगढ़ मंडल के बूथ महामंत्री और सक्रिय कार्यकर्ता थे। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को रेलवे ग्राउंड में जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच दोपहर 2 बजे से क्रिकेट मैच शुरू हुआ था। राजू शर्मा भी खेल में शामिल थे। बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और साथियों से कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.