मुख्य संवाददाता, अप्रैल 27 -- Bihar Weather: पटना सहित 15 जिलों में भीषण गर्मी का प्रभाव बना रहने के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को पटना में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री था। पिछले 24 घंटे में लगभग डेढ़ डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि दिखी है। इधर राज्य में सर्वाधिक तापमान का आंकड़ा 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। शनिवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी व गया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसमविदों के अनुसार बिहार में रविवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। पटना समेत राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने गरज-तड़क व आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक चिह्नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.