बेगुसराय, मार्च 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। जीविका दीदियां युवाओं को हुनरमंद बनाने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सक्रिय हैं। सच्चे अर्थों में देखा जाए तो मौजूदा दौर में जीविका दीदियां बिहार में सकारात्मक बदलाव की वाहक बनी हुई हैं। इसके अलावा जीविका महिला सशक्तीकरण की शानदार मिसाल भी है। ये बातें बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका नावकोठी द्वारा मंगलवार को आयोजित रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला में कहीं। इसका आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित ए.पी.एस. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ जीविका दीदियों को मिले, इसके लिए उनका विशेष प्रयास रहता है। प्रखंड विकास अधिकारी चिरंजीव पाण्डेय ने प्रखंड में इस तरह के उपयोगी आयोजन के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.