नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- चुनाव वाले बिहार में एक सननीखेज वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। एक पुलिस पदाधिकारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी। सीवान के दरौंदा थाने में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की गुरुवार की सुबह दरौंदा-महाराजगंज मुख्य सड़क के सिरसाव नवका टोला से सटे रहर के खेत मे लाश मिली। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक की उम्र करीब 46 वर्ष थी। मृतक मधुबनी जिला के राजपार थाना के कुंनवार गांव निवासी अनंत पासवान के लड़के अनिरुद्ध कुमार है। गुरुवार की सुबह रहर के खेत मे एएसआई का शव पाया गया। हत्या गला रेतकर की गई है। शव के समीप लोहे का रड, गमछा, टूटा चश्मा, जुता का फीता, चप्पल मिला है। एएसआई का बायां हाथ टूटा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि रड से मारकर हाथ तोड़ दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.