पटना, मार्च 5 -- बिहार में नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) की लंबाई बढ़ेगी। नेशनल हाईवे घोषित करने के लिए बिहार में नए सिरे से सड़कों की पहचान की जाएगी। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे घोषित करने के लिए राज्य के अंदर की सड़कों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय औसत से कम राष्ट्रीय उच्च पथ है। प्रति एक लाख की आबादी पर 10.90 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च पथ की तुलना में बिहार में 4.54 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्चपथ ही है। इसी तरह क्षेत्रफल के आधार पर देश में राष्ट्रीय उच्च पथ की औसत लंबाई 39.90 किलोमीटर प्रति हजार वर्ग किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.