पटना, जनवरी 31 -- राजद नेतृत्व ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि एक दलित वर्ग के सांसद पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने यह ट्वीट किया और आरोप लगाया कि इसे जंगलराज नहीं कहा जाएगा, क्योंकि अपराध भी अपराध करने वालों की सामाजिक पृष्ठभूमि देखकर ही तय होता है। उन्होंने राज्य सरकार पर प्रशासन, विधि व्यवस्था, न्याय और लोकलाज का अब कोई बोध नहीं होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन राज्य में सैकड़ों राउंड गोलियां चल रही है। हत्याएं हो रही है लेकिन किसी को कोई सरोकार, जिम्मेवारी और जवाबदेही तय नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.