पटना, मार्च 27 -- Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का पारा बुधवार से चढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मार्च अंत से प्रचंड गर्मी शुरू हो जाने के आसार हैं। मौसम के इस तीखे तेवर से खेती-किसानी, भू-जल स्तर और लोगों के सेहत समेत चौतरफा नुकसान की आशंका बढ़ गई है। बिहार में समय से पहले गर्मी में वृद्धि से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी पिछले साल से ज्यादा सताएगी। अप्रैल और मई में कई पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। जून में प्री मानसून की स्थिति बेहतर रही तो ठीक अन्यथा तीन महीने तक गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। गौरतलब है कि बिहार में मानसून का आगमन 13 से 15 जून के बीच में होता है। मार्च से मई तक का महीना प्री मानसून सीजन के रूप में माना जाता है। तीन साल पहले तक इस दौरान राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.