नाथनगर, नवम्बर 30 -- बिहार में भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर रविवार को एकबड़ा हादसा टल गया। नाथनगर और मुरारपुर स्टेशन के बीच पुरानीसराय रेलवे ट्रैक के पास ओवर हेड तार टूटकर ट्रैक पर गिरने से करीब दो घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। अचानक ट्रेनें रुक जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। जानकारी के मुताबिक सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नाथनगर स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे ने माइकिंग कर यात्रियों को रेलवे परिचालन में आई परेशानी की जानकारी दी। यात्रियों को बताया गया कि तार टूटने के कारण बिजली सप्लाई बाधित है और मरम्मत कार्य जारी है। कार्य पूरा होने के बाद ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। करीब दो घंटे तक तकनीकी टीम के काम करने के बाद रेलवे परिचालन को शुरू कराया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.