बक्सर, जून 20 -- बिहार के बक्सर जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। यूपी के बलिया की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो गंगा पर बने पुल की रेलिंग तोड़ नीचे जा गिरी। यह दुर्घटना शुक्रवार की रात में हुई। देर रात तक पुलिस स्कॉर्पियो सवार लगभग चार लोगों का पता लगाने में जुटी थी। इसके लिए गोताखोरों को लगाया गया है। प्रशासन के वोट से जाल फेंका डूबने वाले लोगों को खोजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गंगा पर बने पुराने पुल से बलिया की तरफ से आ रही थी। अचानक ड्राइवर के संतुलन खो देने से वाहन रेलिंग तोड़ गंगा में जा गिरी।पुलिस के अनुसार सभी सिमरी के दुल्हपुर गांव के थे जो बलिया की तरफ से आ रहे थे। प्रशासन ने स्कार्पियो को गंगा से निकलने के लिए क्रेन लगाया है। इस दुर्घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ दुर्घटनास्थल पर जुट गई है। पुलिस के अनुसार शव मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.