पटना, मार्च 27 -- बिहार में चुनावी साल में केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं, जिन्हें विपक्षी दलों का भी समर्थन मिला है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ईद पर मुसलमानों को ईदी देने जा रही है। राजधानी पटना में भाजपा के 'सौगात-ए-मोदी' किट बंटना शुरू हो गए हैं। पटना में भाजपा नेताओं ने गुरुवार को मुस्लिम महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को हाई कोर्ट मजार पर ये किट वितरित किए। हाई कोर्ट मजार पर भाजपा नेता दानिश इकबाल के नेतृत्व में गुरुवार को सौगात ए मोदी किट बांटे गए। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी की ओर से देश भर में 32 लाख गरीब मुस्लिमों को यह किट बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत बीते मंगलवार को दिल्ली से की गई थी। बताया जा रहा है कि बीजेपी के इस किट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.