एक प्रतिनिधि, मार्च 19 -- बिहार में विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। अब एक बार फिर बिहार में पेपर लीक हुआ है। सीतामढ़ी जिले के सरकारी स्कूलों में चल रहे वार्षिक परीक्षा में गणित की परीक्षा के पहले सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल हो गया। प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना के बाद सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ के निर्देश पर डुमरा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय के एचएम उमेश महतो ने साइबर थाने में एफआईआर करायी है। इसमें नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-41 में भाड़े के कमरे संचालित निजी कोचिंग संस्थान परफेक्ट एजुकेशन सेंटर के संचालक सरफराज शाहिल को आरोपित किया गया है। स्कूल के हेडमास्टर ने एफआईआर में बताया है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक चल रही वार्षिक परीक्षा के आयोजन के पूर्व ही कक्षा 06 व 07 के गणित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.